सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मंगलवार को एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के आरोप में मो सैफ अली अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि सैफ के निशानदेही पर ही नशीली दवा के कारोबार में सहयोग करने वाले करण कुमार उर्फ त्रिवेणी मंडल और ओडिसा के वेदव्यास स्थित शिव शक्ति मेडिकल के संचालक बिमल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में नशीली पदार्थो का व्यापार करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से भी नशीली पदार्थो का व्यापार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है ताकि नशा पर अंकुश लगाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.