फतेहपुर, मार्च 8 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नौंवी की छात्रा को पड़ोसी सहेली व उसकी मां ने घर बुलाकर दूध में नशीला पदार्थ पिलाया और एक परिचित युवक को बुलाया। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंच छात्रा डाई पीकर जान देने का प्रयास किया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने बताया कि 16 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। गांव की सहेली के घर आती जाती रहती है। जहां 15 फरवरी को बेटी सहेली के घर गई थी। जहां सहेली व उसकी मां ने धाता निवासी रामू सोनकर को अपने घर में बुला रखा था। बेटी को दूध में नशीला पदार्थ मिला पिला दिया। जिससे बेटी बेहोश हो गई तब आरोपी युवक रामू सोनकर ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से बेटी अवसाद में रहती थी। आहत होकर 21 फरवरी को डाई पीकर जान देने का प्र...