नशीली दवा पिला चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
भदोही, जुलाई 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर यात्रियों को नशीली दवा पिलाकर चोरी करने वाले पति-पत्नी दबोचे गए। सीआईबी वाराणसी, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। यह कार्रवाई सीआईबी वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राम दयाल मिश्रा (29) वर्ष अपनी पत्नी ज्योति (24) निवासी भोराकला, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी के साथ ट्रेनों में यात्रियों को लूटने का काम करता था। उसके पास से चोरी का मोबाइल, 3180 रुपये नकद, 45 नशीली टिकिया और दो पैकेट खुली भुजिया नमकीन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गत माह 13 जून को एक महिला यात्री को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर उसका चेन एवं हैंडबैग चोरी कर लिया था। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने जहरखुरान दंपति को दबोचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.