सिमडेगा, अप्रैल 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। टाउन थाना की पुलिस ने नशीली दवा के सप्लायर रजत विश्वाल नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसडीपीओ बैजु उरांव ने गुरुवार की सुबह प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतिबंधित नशीली दवा बेचे जाने के संबंध में पुलिस ने पूर्व में ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पूर्व में गिरफ्तार दवा दुकानदार विमल कुमार सिंह को नशीली दवा उपलब्ध कराने वाले आरोपी रजत विश्वाल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि आरोपी रजत ओडिसा के राउरकेला पानपोस का रहने वाला है। एसडीपीओ ने बताया कि नशीली दवा का कारोबार करने वाले नेटवर्क को पकड़ते हुए इस पर पूरी तरह से नकेल कसने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- रामपुर में नशीली दवाइयां बेचने वालों के बैंक एकाउंट फ्रीज मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.