रांची, जुलाई 10 -- रांची, संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मिशन चौक से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री करते पकड़ाया गयाजी के मुफस्सिल थाना के अफलिगा निवासी फिरोज शहनवाज (56 वर्ष) को एनडीपीएस की विशेष अदालत ने शुक्रवार को कड़ी सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) अनिल मिश्रा-1 की अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और 22(बी) के तहत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं देने पर एक साल का साधारण कारावास भुगतना होगा। वह 7 जून 2022 से न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने आरोपी को दो वर्षों तक एनडीपीएस एक्ट का कोई अपराध नहीं करने के लिए एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बंधपत्र देने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले, जमानत खारिज अदालत ने कहा कि आ...