नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम
दुमका, मई 25 -- शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अनुराधा जायसवाल की अगुआई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा से अपने आपको एवं समाज को दूर रहने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा ने बताया कि नशीली दावों की लत एक गंभीर सामाजिक एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है जो विशेष रूप से युवाओं को प्रभावित कर रही है हमारे युवा खुद भी इससे परहेज करें और समाज को भी इससे दूर रखें ताकि हमारा समाज एक आदर्श समाज के रूप में विकसित हो और युवाओं की शक्ति देश की ,समाज की प्रगति में सकारात्मक रूप से उपयोगी बन सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.