नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक फरार
श्रावस्ती, मई 15 -- जमुनहा,संवाददाता। इंडो-नेपाल हाईवे के किनारे लालबोझा दरवेश गांव चौराहे पर संचालित एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई। गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान दुकान संचालक मौके से फरार हो गया। टीम ने दुकान को सील कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जमुनहा तहसील क्षेत्र के लालबोझा दरवेश गांव चौराहा स्थित सड़क बंधे के किनारे संचालित मेडिकल स्टोर पर लंबे समय से नशीली दवाओं की बिक्री की सूचनाएं अधिकारियों को मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर औषधि निरीक्षक श्रावस्ती श्रीकांत गुप्ता ने जमुनहा चौकी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। यह भी पढ़ें- केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मकान मालिक काशीराम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.