मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​पटना से नेपाल में दवाओं (इंजेक्शन) की तस्करी के बड़े रैकेट का सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। हाजीपुर बाइपास पर पुलिस ने एक लग्जरी कार से तीन किस्म के इंजेक्शन के 6300 वायल जब्त किए हैं। चार तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला है कि जब्त किए गए इंजेक्शन का इस्तेमाल नेपाल में नशे के रूप में होता है। इसकी बड़े पैमाने पर डिमांड को देखते हुए तस्कर सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तारदवा जब्त होने के बाद की कार्रवाई दवा जब्त होने के बाद पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर परवेज आलम ने बताया कि कार की सीट के नीचे गुप्त खाना में फेनरगन, डायजेपाम और बायप्रो नॉर्फिन इंजेक्शन के 6300 वायल छिपाक...