फरीदाबाद, अगस्त 19 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को सेक्टर-28-29 मोड़ बाईपास से पकड़ा गया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि सप्लाई नेटवर्क की आगे जांच हो सके। ब्यूरो के अनुसार, इसी मामले में यूनिट ने नौ अगस्त को प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया था। उसके घर, गोदाम और मेडिकल स्टोर की तलाशी में 6246 अल्प्राजोलम गोलियां, 109 ट्रामाडोल कैप्सूल, 125 ट्रामाडोल गोलियां और 386 ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद हुए थे। कुल 6866 नशीली दवाएं मिली थीं।पूछताछ और जांच के दौरान बुलंदशहर के गांव भोंरा वैर बादशाहपुर निवासी ध्रुव भाटी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे फरीदाबाद के सेक्टर-...