नोएडा, जून 14 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस और यातायात पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को फिल्म सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 7.25 लाख रुपये की 3,600 शीशी अवैध कफ सिरप बरामद किया। यह खेप एक फॉर्च्यूनर कार में भरकर नोएडा लाई जा रही थी। पुलिस का दावा है कि बरामद कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। इस मामले में गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-20 थाना पुलिस और यातायात पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान फिल्म सिटी से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर एक्सप्रेसवे से उतरने वाले लूप के पास एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार को रोककर जांच की गई। ...