सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- परिहार। बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में बिहार एसटीएफ, जिला पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नशीली दवाओं के बड़े जखीरे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन भारतीय और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह कार्रवाई एसएसबी, एसटीएफ और बेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव निवासी स्व. राजेंद्र साह के पुत्र दिलीप कुमार, उसकी पत्नी मीशा भारती व पुत्र आशीष कुमार और नेपाल के महोत्तरी जिला अंतर्गत गौशाला थाना क्षेत्र के गौशाला बाजार निवासी गंगाराम यादव के पुत्र सरोज कुमार यादव व राजाराम महतो के पुत्र परवेश कुमार सिंह के रूप में की गई हैं।छापेमारी के दौरान टीम ने 9 प्रकार की 27 हजार 252 नारकोटिक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.