नशीली दवाई के मामले में हरियाणा पुलिस का छापा
हापुड़, सितम्बर 1 -- नशीली दवाई के मामले में हरियाणा पुलिस ने यहां के कोठी गेट, खाई मोहल्ला इलाका में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस की टीम एक व्यक्ति को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि नशीली दवाई के मामले की जांच में वह आए गए। जिस पर हरियाणा पुलिस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कोठी गेट स्थित खाई मोहल्ले में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर जाकर जांच की। जांच के बाद टीम वापस लौट गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस एक मामले में यहां आई थी, जिसकी वह जांच कर रही है। जांच में क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। हरियाणा पुलिस को जांच के दौरान पूरा सहयोग दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.