मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मुजफ्फरनगर नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार में वांछित एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए मेरठ कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया है। आरोपी ने मेरठ जनपद के सरुरपुर थाने से पुराने आर्म्स एक्ट के मामले में अपनी जमानत तुड़वाई है। पुलिस मेरठ जेल से उसका रिमांड लेने के लिए प्रयास में जुट गई है। इस मामले में खालापार पुलिस ने नौ तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की नशीली दवाइयां बरामद की थी।कुछ दिन पूर्व खालापार थाना पुलिस ने अवैध तरीके से नशीली दवाइयों के कारोबार का खुलासा किया था। पुलिस ने दो बार में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की नशीली दवाइयां बरामद की थी। यह भी पढ़ें- नशीली दवाई के अवैध कारोबार में वांछित ने किया कोर्ट में सरेंडर नशीली दवाइयां गोरखपुर जनपद से सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ...