मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- खतौली। हरिद्वार के रानीपुर निवासी नवीन रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 फरवरी को उसकी माता के फोन पर एक कॉल आई और कहा कि तुम्हारे पति यज्ञ पाल सिंह हरिद्वार के एक पार्किंग में बेहोश अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंचकर उन्होंने पिता को हरिद्वार के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। होश आया तो उन्होंने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार के लिए बस में बैठा था। नेशनल हाईवे खतौली पर स्थित एक ढाबे पर बस रुकी बस रुकते ही एक व्यक्ति ने उसको चाय पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गए और होश आया तो अपने को हरिद्वार में पाया बताया कि नशीली चाय पिलाने वाले व्यक्ति उसके हाथ से अंगूठी, पर्स और बैग चोरी कर ले गए हैं, जिसमें 35 हजार से अधिक की नगदी थी, इसके अलावा जरूरी कागजात भी थे। होश आने पर बैंक में पहुंचे तो पता चला कि उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.