नशीली चाय पिलाकर टेंपो-नकदी लूटी
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गन्ने का रस बेचने वाले एक युवक को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका टेंपो, नकदी व मोबाइल समेत हजारों का सामान लूटकर फरार हो गए। घटना को लेकर पारू थाना के केशवपुर बभन गांव निवासी पीड़ित रोशन कुमार ने रविवार को सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।रोशन ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में करजा थाना क्षेत्र के चमरुआ में गन्ने के रस की दुकान (टेंपो पर) चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि बीती 27 मई की दोपहर 3:30 बजे एक काले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधी उसकी दुकान पर आए। उन्होंने पताही चौक पर एक भोज के लिए 100 गिलास गन्ने के रस का ऑर्डर दिया। अपराधियों के झांसे में आकर रोशन उनके साथ फकीरा चौक पहुंचा। वहां अपराधियों ने खुद चाय पी और उसको भी पीने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.