बुलंदशहर, जनवरी 10 -- बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने 14 जून 2025 को एक युवक को गिरफ्तार किया था। जिसकी शिनाख्त नदीम निवासी मोहल्ला रुकनसराय थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में एल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद की थीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। साथ ही पुलिस ने 27 जून 2025 को मामले की जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। एडीजे चतुर्थ प्रमोद कुमार गुप्ता के न्यायालय ने अब दोनों पक्षों के गवाहों के बयान व साक्ष्यों का अवलोकन पूरा कर आरोपी को दोषी करार दिया है। साथ ही उसे आठ माह का सश्रम कारावास व 50 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते सात माह के भीतर ही आरोपी को सजा कराई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.