अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेडिकल कालेज परिसर में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर जहरखुरान टिर्री लूट ले गए। होश आने पर चालक ने आपबीती बताई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इगलास थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर खोजन निवासी प्रदीप कुमार ई-रिक्शा चालक है। बीते 28 मार्च को वह ई-रिक्शा से एक मरीज को लेकर मेडिकल कालेज पहंुचा था। वहां पार्क के पास एक युवक ने उसे अपनी बातों में बरगला लिया। इसी बीच उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कुछ देर बाद ही वह अचेत हो गया। इसी बीच शातिर युवक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। होश आने पर देखा तो ई-रिक्शा वहां से गायब था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.