कानपुर, मार्च 9 -- कल्याणपुर, संवाददाता। नशीला मोमोज खिलाकर लाखों की चोरी करने वाले आरोपित को रावतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पीड़ित के घर के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता था।रावतपुर के आनंद नगर निवासी विजय शंकर सिंह ने बताया कि उनके घर के पास गुरसहायगंज जिला कन्नौज निवासी गौरव वर्मा फास्ट फूड की दुकान चलाता था। 28 फरवरी को विजय ने गौरव से फास्टफूड मंगाया था। घर में सामान देने के बहाने गौरव ने विजय को नशीला मोमोज खिला दिया। बेहोश हो जाने पर आरोपित ने उनकी अलमारी में रखे पुश्तैनी सोने- चांदी के जेवर पार कर दिए। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के पास से चोरी के जेवर भी बरामद हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...