लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, संवाददाता।इंस्टाग्राम के दोस्त ने युवती को मिलने के लिए पार्क में बुलाया। नशीला पेय पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कई बार कमरे पर बुलाया। उसका शोषण किया। इसके बाद रुपयों की मांग की। प्रताड़ना से त्रस्त होकर युवती ने घरवालों को जानकारी दी। युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया। आरोपी नाबालिग है।पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक युवती की उम्र 20 वर्ष है। उसने तहरीर देकर बताया कि तीन माह पूर्व इंस्टाग्राम से उसकी दोस्ती एक लड़के से हुई थी। उससे बातचीत होने लगी। चार अप्रैल को उसने मिलने के लिए एक पार्क में बुलाया। वहां उसने नशीला पेय पिलाया। इसके बाद अश्लील वीडियो अपने दोस्त की मदद से बना लिया। हालत सामान्य होने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.