नशीला पदार्थ सुंघा कर लाखों की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने सुदीश महतो और गोनौर बैठा के घर को निशाना बनाया। चोरों ने परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघा कर दोनों घरों से 50 हजार नगदी सहित करीब ढाई लाख के जेवरात की चोरी कर ली। बुधवार सुबह जगने पर गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई। सुदीश महतो और गोनौर बैठा ने कथैया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सुदीश महतो ने बताया कि उनके घर का काम चल रहा है। बाहर बांस की सीढ़ी लगी है। मंगलवार की रात सीढ़ी के सहारे चोर घर में प्रवेश कर गए। यह भी पढ़ें- नशीला पदार्थ सुंघा कर लाखों की संपत्ति चोरी परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिसके बाद सामान लेकर फरार हो गए। देवरिया चौर से टूटा सूटकेस मिला है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.