नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट मामले में नहीं मिला आवेदन
पूर्णिया, जून 10 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनोली सड़क मार्ग स्थित मंसाराम पुल के समीप टोटो चालक से कथित लूटपाट के मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मंगलवार को कदगामा निवासी मो. शमशेर ने आरोप लगाया था कि मंसाराम पुल के पास पल्सर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और 7,500 रुपये लूट लिए। बताया गया कि वह टोटो लोन की किश्त जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। यह भी पढ़ें- नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट मामले में नहीं मिला आवेदन घटना के बाद गश्त कर रही डायल 112 पुलिस टीम ने युवक को अचेत अवस्था में बरामद कर इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया। वहीं क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.