इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इकदिल। क्षेत्र के ग्राम ककैरिया में 10 अप्रैल की रात हुई कथित चोरी की घटना संदेह के घेरे में आ गई है। पीड़िता मोहर श्री ने आरोप लगाया कि चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से जेवरात व 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। हालांकि, पुलिस जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया घटना की परिस्थितियां सामान्य चोरी से मेल नहीं खा रही है। घर में रखे नकली गहनों को न छूना और सभी सदस्यों का एक साथ गहरी नींद में होना सवाल खड़े कर रहा है। तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- घनी आबादी में चोरी, किसी को नहीं लगी भनक यह भी पढ़ें- तंबाकू व्यवसायी के घर से 26 लाख की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.