नशीला पदार्थ लाने से इंकार करने पर बच्चे की पिटाई, वीडियो वायरल
सहारनपुर, जून 17 -- चिलकाना। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। बताया जाता रहा है कि वीडियो थाना चिलकाना क्षेत्र का है और बच्चे की पिटाई, इसलिए की जा रही है कि उसने नशीला पदार्थ लाने से इंकार किया है। वहीं, पुलिस कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने बच्चे को किसी नशीले पदार्थ को लाने के लिए कहा था। जब बच्चे ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो उसे डांटते हुए मारपीट की गई। वीडियो में व्यक्ति बच्चे को थप्पड़ मारता और उसके साथ अभद्र व्यवहार करता नजर आ रहा है। उधर, चिलकाना पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.