मुजफ्फरपुर, मई 26 -- साहेबगंज, हिसं। गोपालगंज के महम्मदपुर के समीप सोमवार की शाम साहेबगंज के पिकअप चालक मो. तहीद को कुल्फी में नशा मिलाकर खिला दिया और पिकअप लूट लिया। मंगलवार की सुबह होश में आने पर पिकअप मालिक को उसने सूचना दी। रामपुर निवासी पिकअप मालिक रंधीर पटेल महम्मदपुर पहुंचे और चालक को लेकर साहेबगंज पहुंचे। आनंदी छपरा निवासी पिकअप चालक मो. तहीद का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। चालक ने बताया कि अपने को एटीएम का इंजीनियर बताने वाला व्यक्ति पिकअप किराया कर महम्मदपुर ले गया, वहां उसने कुल्फी खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो खुद को कंबल में लिपटा पाया। इस मामले में थाने में शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...