नशीला पदार्थ पिलाकर लूट मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, मई 19 -- बारात में शामिल होने गए एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी, मोबाइल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये हजारों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के तिलकनगर अल्लापुर निवासी अंदीप कुमार सोनकर ने बताया कि वह बुधवार को अपने मित्र की बारात में शामिल होने के लिए कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव गया था। आरोप है कि बारात स्थल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसकी जेब से करीब 17 हजार रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से किशोरी के अपहरण का आरोप होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंचा, जहां परिजनों ने उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.