गोरखपुर, अप्रैल 9 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्राम पंचायत नईयापार टोला करमहां निवासी बैजनाथ निषाद के खिलाफ बुधवार देर रात केस दर्ज कर लिया। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान खंडहर मकान में ले गया और नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। घटना के दौरान युवती बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होश आने पर घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई, जिन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच ले गए। थानाध्...