सीतापुर, मई 31 -- सीतापुर, संवाददाता। ई- रिक्शा बुक कर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर ई-रिक्शा पार कर देने वाले आरोपी को तालगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी तालगांव के मुताबिक सिधौली के सन्तनगर निवासी विशाल निगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक ई-रिक्शा व तीन बैटरी बरामद हुई है। पूछजाछ में आरोपी विशाल ने बताया कि बीते 24 मई को उसने अपने एक साथी के साथ हनुमान मंदिर के पास से एक ई-रिक्शा मानपुर और बिस्वां के लिए बुक किया था। बरधइयां बाजार में ई-रिक्शा चालक सुनील को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में पॉक्सो व आईटी एक्ट के फरार अभियुक्त के घर हुई कुर्की उसके बेसुध होने पर वह ई-रिक्शा लेकर भाग गए थे। तालगांव नहर रोड के पास एक गन्ने के खेत में ई-रिक्शा छुपा दिया और उसकी एक बैटरी निकालक...