रुद्रपुर, फरवरी 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक महिला ने सोमवार को ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अस्पताल में विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम हरदुआ, थाना मिलक, जिला रामपुर यूपी से हुई। दोस्ती होने के बाद युवक का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। बीते दिनों महिला का पति बच्चों को लेकर गांव चला गया था। इसी दौरान विपिन उसके घर आया और बातचीत के दौरान चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने हिम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.