नशीला पदार्थ देकर भाभी से दुष्कर्म, बनाई वीडियो
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने चचेरे देवर पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब एक महीने पहले देवर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया और वीडियो बना ली। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी, इसलिए वह चुप रही। बाद में आरोपी ने वह वीडियो उसके पति को भेज दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.