नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली। कश्मीरी गेट पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामान चुराने वाले आरोपी फिलीप को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने छापा मारा तब आरोपी एक बुजुर्ग को नींद की गोली कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पिला चुका था। अब वह सामान निकालने की तैयारी में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुम्बई निवासी दीपक ढिल्लन ने पांच जून को ई एफआईआर दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया कि वह 30 मई को कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चंडीगढ़ के लिए बस पकड़ने आया था। इसी दौरान दोस्त बने एक शख्स ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके बाद वह अचेत हो गये। जब होश आया तो दो सोने की चेन, लाकेट और नगदी गायब हो गया था。

जांच प्रक्रिया डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि चौकी प्रभारी नवीन सिंधु की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की फुटेज को एफआरएस कैम...