आगरा, अप्रैल 25 -- थाना निबोहरा क्षेत्र में विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर चार लोगों के द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी है। पुलिस कमिश्नर ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। मामला थाना निबोहरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। फिर बेहोशी की हालत में उसे गाड़ी से कई जगह घुमाया गया। उसके साथ चार लोगों ने गलत काम किया। फिर उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। पीड़िता के अनुसार वह किसी तरह घर पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने थाना निबोहरा में घटना की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता पुल...