मिर्जापुर, मार्च 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता नशीला पदार्थ खिलाकर लूट और हत्या में कटरा कोतवाली पुलिस ने तीन जहरखुरान को धर दबोचा। तीनों कछवां के पसियाहीं गांव निवासी हैं। उनके पास से नशीला पदार्थ और चार मोबाइल बरामद हुए। कछवां में चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका ई-रिक्शा लूट ले गए थे। उपचार के दौरान चालक की मौत भी हो गई थी। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जहरखुरान गिरोह का खुलासा किया है। विंध्याचल के कंतित निवासी तौफीक कुरैशी का 20 फरवरी को रेलवे स्टेशन से जहरखुरान ई-रिक्शा बुक किए। कछवां में चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसका ई-रिक्शा लूट लिए। चालक को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान दूसरे दिन चालक की मौत हो गई थी। मृत चालक के बहनोई शहर के रामबाग कुरैशनगर निवासी रियाज अहमद ने कटरा को...