मऊ, मई 22 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने, जबरन शादी का दबाव बनाने और दुष्कर्म किए जाने का एक मामला सामने आया है। तीन माह पूर्व हुए इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना विगत तीन फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है, जब आरोपियों ने कथित तौर पर एक सोची-समझी साजिश के तहत युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोशी की हालत में उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि अपहरण के बाद मुख्य आरोपी मंतोष ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लगातार कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाता रहा। जब पीड़िता ने इस कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसका एक अ...