झांसी, अप्रैल 4 -- सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के दतिया में ससुराल में महिला को नशीला खिलाकर पति के साथ मिलकर लेखपाल दोस्त ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर पति ने दोस्ती निभाई और पीड़िता को ही पीटकर घर से निकाल दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की पहले शादी हुई थी। पर, साल 2023 में उसके पति का निधन हो गया था। फिर उसकी मुलाकात मध्य प्रदेश दतिया के रहने वाले एक युवक से हुई। उसने अपने आपको मध्य प्रदेश में ही किसी विभाग में सरकारी कर्मी बताया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और साल 2024 में 5 नवंबर को उन्होंने शादी कर ली। वह अपनी ससुराल में आकर रहने लगी। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल में पति का दोस्त दीपनारायण आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.