नशा हमारे समाज का नाश कर रहा है : कलिंद्र उरांव
लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र के राजकीय मिडिल स्कूल मेरले में नशा मुक्ति, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, बच्चों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना के एसआई एसएन सिंह, एएसआई गोपाल उरांव, प्रधानाध्यापक राजेंद्र उरांव और पीएलवी कलिंद्र उरांव मौजूद थे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलिंद्र उरांव ने कहा कि नशा हमारे समाज का नाश कर रहा है। उन्होंने बच्चों को अपने आसपास की गतिविधियों के प्रति सजग रहने, गुड टच और बैड टच की पहचान करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी।
साइबर अपराधों पर चर्चा साइबर अपराधों पर चर्चा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.