हाथरस, सितम्बर 22 -- हाथरस। श्री हरप्रसाद मानसिंह ठेनुआँ इण्टर कॉलेज में नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित मेरा युवा भारत कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद श्वेता चौधरी ने दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा की सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा की स्वस्थ और जागरूक युवा ही मजबूत राब्ट्र की नीव है। कार्यक्रम के दौरान, सुनील कुमार आर्य पूर्व विधायक, सभासद हिंमान्शु कौशिक , सुरजीत कुमार, रामकुमार चौहान, विजयपाल सिंह, मनोज कुमार, अम्बे रावत, आज़ाद सिंह मालाराज कई विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...