मुंगेर, मई 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को नगर के हरि सिंह महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शंभु पासवान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ. शंभु पासवान ने अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत किया तथा अभियान के उद्देश्य और विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के डा. संतोष कुमार और राहुल देव ने छात्रों को नशा मुक्ति विषय पर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- नशा से दूर रहने के लिए छात्रों को किया प्रेरित मौके पर सर्वजीत पाल, डॉ. रवीश कुमार, ड...