चतरा, जनवरी 8 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि झालसा के तत्वावधान में गुरुवार को चतरा कॉलेज में नशा उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शंभू लाल साव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास व कॉलेज के प्राचार्य शामिल हुए। जागरूकता कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं और कॉलेज कर्मी शामिल हुए। उपस्थित लोगों से तंबाकू, सिगरेट, शराब सहित अन्य नशीली बस्तु के सेवन करने से होने वाला नुकसान के बारे बताया गया। खाशकर तंबाकू सेवन से कैंसर सहित अन्य घातक एवं जानलेवा विमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। वही शराब सेवन से लिवर,किडनी इत्यादि शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। जिला सत्र न्यायाधीश शंभू लाल ...