गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव से मंगलवार को एक युवती को नशा सुंघाकर अपहरण करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया। उक्त युवती बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव निवासी संजय राम की पुत्री 20 वर्षीया रिंकी कुमारी बतायी जाती है। घटना के संबंध में रिंकी के पिता संजय ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ बघमनवा गांव में एक किराए के मकान में रहते हैं। उसी मकान में सोनभद्र जिलांतर्गत बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव निवासी रामटहल प्रजापति का पुत्र कमलेश प्रजापति भी रहता है। मंगलवार सुबह रिंकी को अपने डेरा में छोड़कर डंडा ड्यूटी करने के लिए गए हुए थे। उसके बाद वह अपनी पुत्री को बार-बार फोन लगा रहे थे लेकिन फोन नहीं उठा रही थी। उसके बाद वह ड्यूटी छोड़कर अपना डेरा पहुंचे तो रिंकी को नहीं पाया। उस दौरान कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.