गोड्डा, मार्च 16 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्दंश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के लीगल एड क्लिनिक की ओर से जगह-जगह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ठाकुरगंगटी प्रखंड के चपरी गांव में अधिकार मित्र मुन्नी रानी व दिलीप यादव ने नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया। कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ा बाधक है। खासकर महिलाएं नशापान से सबसे अधिक प्रभावित हैं। नशा से महिलाओं को रोज प्रताड़ना व कलह का सामना करना पड़ता है। नशा किसी भी प्रकार हो वह शरीर व समाज दोनों के लिए हानिकारक है। आजकल स्कूल, कालेज की छात्र-छात्राएं भी ड्रग्स की चपेट में आकर अपनी जिंदगी को नर्क बना रही हैं। इसके लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत है । इसके साथ ही बाल विवाह पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.