लखीसराय, अगस्त 19 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, بلکہ परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी भीतर से खोखला कर देता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से देशव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथजागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत बड़हिया में भी करीब एक सप्ताह से लगातार विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बड़हिया नगर क्षेत्र में संचालित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से बीएनएम कॉलेज, होली क्रॉस स्कूल, मालती रामाश्रय ज्ञान भारती उच्च विद्यालय...