मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करते हुए समाज सुधार का संदेश दिया। सोमवार को शिविर के सातवें दिन प्रथम इकाई ने नगला राई और द्वितीय इकाई ने चरथावल देहात में जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को नशे, दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को जड़ से मिटाने का आह्वान किया। शिविर में भोजन भी तैयार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...