नशा व जाम से निजात दिलाने को चलेगा अभियान
बागेश्वर, जून 22 -- डीडीहाट,संवाददाता। नगर में गाड़ियों से लगने वाले जाम व युवाओं को नशे से निजात दिलाने को डीडीहाट में अभियान चलाया जाएगा। रविवार को जनप्रतिनिधियों ने पुलिस से मुलाकात की। जिसमें पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाने की बात कही। नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि ने कोतवाल संजय जोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्यायों को पुलिस को अवगत कराया। अध्यक्ष चुफाल ने कहा कि डीडीहाट में जाम व नशाखोरी बढ़ रहा है। जिसे हल करने को पुलिस को गंभीरता से कार्य करने होंगे। कोतवाल जोशी ने कहा की सामूहिक जागरूकता व पुलिस प्रशासन के माध्यम से नगर की समस्यायों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा नशे में लिप्त युवाओं के परिवार की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस अवसर पर एसआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.