बगहा, अगस्त 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने का आग्रह किया तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उक्त बातें एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉ एन के बैठा ने रविवार को कही। यह भी पढ़ें- खगड़िया: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री सुना संबोधनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एमजेके कॉलेज में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जी...