नशा व्यक्तिगत के साथ सामाजिक जीवन को भी करता है प्रभावित : सीएमडी
धनबाद, अगस्त 19 -- नशा मुक्त भारत अभियान के अवसर मंगलवार को कोयला भवन मुख्यालय में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नशे से दूर रहने तथा नशा-मुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता पर बल दिया। सीएमडी ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, कार्यस्थल और व्यापक समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, सशक्त और उत्पादक समाज के निर्माण के लिए युवाओं सहित प्रत्येक नागरिक का नशे से दूर रहना आवश्यक है। अधिकारियों एवं कर्मियों से आह्वान किया कि वे स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.