नशा व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत घातक: डीसी
सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को मादक पदार्थों के विरुद्ध जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीएफओ शशांक शेखर सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की, एसी ज्ञानेन्द्र, एसडीओ सुमन तिर्की द्वारा दीप जला कर किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत घातक है। यह केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि सरकार कानून बनाती है और प्रशासन उसे लागू करता है, किंतु किसी भी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.