नई दिल्ली, मार्च 1 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह रविवार को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व जन-जागरुकता कार्यक्रमों में शामिल हुए। सुबह वह दिल्ली पुलिस के शाहदरा जिला में आयोजित नशा विरोधी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। इसके बाद मंत्री माजरा डबास मार्ग पर निर्मित श्री बाबा टेकन द्वार के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसका उद्घाटन सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने किया। दोपहर में वह गांव मुंगेशपुर में आयोजित जूनियर अंडर-20 इनामी दंगल में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.