नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को करता है प्रभावित
रायबरेली, जून 29 -- रायबरेली, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता की अध्यक्षता में माय भारत के तत्वावधान में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी) का आयोजन महात्मा गांधी सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करता है। इसे रोकने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। माय भारत के मुख्य युवा स्वयंसेवकों अनुष्का तिवारी, तन्वी द्विवेदी, नीहारिका सिंह, विशेष सिंह एवं अनन्त यादव को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं युवा स्वयंसेवक सौम्या अवस्थी ने नशा मुक्ति विषय पर अपनी स्वरचित प्रेरणादायी कविता प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.