देवरिया, मई 5 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित ओवरब्रिज पर शराब के नशे में दो युवकों के बीच मामूली पैसों को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बीच एक युवक ने दूसरे को ओवरब्रिज से नीचे धक्का देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक पहले एक दुकान पर शराब पी रहे थे। उसी दौरान खर्च को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि पांच सौ रुपये अधिक खर्च होने की बात पर विवाद बढ़ता गया और दोनों युवक झगड़ते हुए उपनगर स्थित ओवरब्रिज तक पहुंच गए। ओवरब्रिज पर पहुंचते ही दोनों में मारपीट शुरू हो गई। उसी दौरान एक युवक ने दूसरे को नीचे फेंकने की कोशिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.