नशा मुक्त स्वस्थ समाज निर्माण का लिया संकल्प
गढ़वा, जून 23 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण की। उपस्थित महिलाओं एवं अधिकारियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त धनबाद के लिए निगम कर्मियों की मानव शृंखला उसके बाद नशा मुक्ति के संदेशों से सजे बैनरों के साथ प्रखंड परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.